बिजली, पांडे, शर्मा, सोनू, अर्जुन नशा तस्करों पर नगर कोतवाल का शिंकजा

डिजायर कार से कर रहे थे तस्करी, होटल पर बेचने वाली भी पकड़ी
 

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। नशा तस्करों पर नगर कोतवाल का डंडा जारी है। दीपावली त्यौहार पर अवैध गांजा बेचने वाले गिरोह के साथ कई शराब तस्कर भी गिरफ्तार किए हैं। हालांकि नशा तस्कर अब महंगी गाड़ी का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस के कहर से बच नहीं पा रहे हैं। अवैध धंधों के खिलाफ नगर कोतवाल इंस्पेक्टर रितेश शाह का अभियान जारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के दृष्टिगत एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के निर्देशन में मादक पदार्थ ( अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। नगर कोतवाली हरिद्वार के प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में गस्त/ चैकिंग के दौरान कई तस्कर पकड़े।
केश — 01
भीमगोडा बैरियर से ऊंचा पुल होते हुए पंतद्वीप पार्किंग के पास पीले नम्बर प्लेट लगी एक सफेद रंग कि स्फिट डिजायर कार के पास खड़े दो लड़कों की चेकिंग में अवैध गांजा बरामद किया। उनके पास से 15 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी विरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू व्यक्ति के पास से 10 किलो अवैध गांजा दूसरे आरोपी अर्जुन बुक्सा से 05 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की कीमत करीब चार लाख (400000) रुपये हैं।
आरोपियों के नाम एवं पता
1- विरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र सुरेश कुमार निवासी माजरा बस्ती चण्डीघाट श्यामपुर थाना श्यामपुर हरिद्वार उम्र 29 वर्ष,
 2- अर्जुन बुक्सा पुत्र अमर सिंह निवासी जगमुक्तेश्वर आश्रम के सामने जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार उम्र-30 वर्ष।
केश नंबर — 02
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शराब के धंधे में संलिप्त 03 अभियुक्तगण को मय अवैध देशी शराब के साथ अलग-अलग स्थानो से थाना क्षेत्रान्तर्गत से 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
— जय कुमार पुत्र राजू शर्मा निवासी खस्ता बस्ती चण्डीघाट थाना श्यामपुर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष से शराब के 25 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद किए।
— नीशू शर्मा उर्फ बिजली पुत्र स्व0 देवेन्द्र निवासी जयराम आश्रम नबर 1 के सामने जय मां गंगे भोजनालय खडखडी हरिद्वार उम्र 32 वर्ष से शराब 35 पव्वे अवैध देशी शराब।
— सौरभ पांडे पुत्र स्व0 रामबाबु पांडे निवासी निकुज वन के पास परिक्रमा वृदावन मथुरा उ0प्र0 उम्र 36 वर्ष बरामद शराब 45 पव्वे अवैध देशी शराब।
पुलिस टीम –
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, एसएसआई नन्दकिशोर ग्वाड़ी, एसआई संजीत कण्डारी, एसआई ऋषिकान्त पटवाल, कांस्टेबल रमेश चौहान, हेमन्त पुरोहित, विकास गैरोला, संदीप रावत, जसविन्द सिंह का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *