हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


देहरादून। थाना बसंत विहार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वादिनी अनीता थापा निवासी पितांबरपुर ने थाना बसंत विहार में तहरीर दी कि 21 अक्टूबर को ब्लिंकिट के सामने उनके जीजा मन बहादुर राणा निवासी लक्ष्मीपुर पर गजेंद्र सिंह, सीमा, जगमोहन एवं मनी प्रिंस द्वारा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपी गजेन्द्र सिंह की संलिप्तता स्पष्ट हुई। प्रारंभिक मुकदमे में दर्ज धारा 110 बीएनएस में संशोधन करते हुए इसे हत्या के प्रयास की धारा में परिवर्तित किया गया। पुलिस ने आरोपी गजेन्द्र सिंह पुत्र फिरमू, निवासी संतोष जैन मकान नंबर 212, फेस फर्स्ट वसंत विहार (मूल निवासी ग्राम दाबला, तहसील चकराता) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *