अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने शान्तिधाम बैराज के पास डाकपत्थर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 56 पव्वे हिमाचल प्रदेश निर्मित अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आसिफ पुत्र स्व. इमरान निवासी विशाल कॉलोनी, डाकपत्थर, विकासनगर के रूप में हुई है। पुलिस टीम में कॉ. दिनेश आदित्य, कॉ. रविन्द्र चौहान शामिल थे।