जलाशयों के विकास से बढ़ेंगे मत्स्य पालन से आजीविका के अवसर

जलाशयों के विकास से बढ़ेंगे मत्स्य पालन से आजीविका के अवसर

पौड़ी। विकासखंड पौड़ी के ग्राम ज्योसियाना में मत्स्य विभाग द्वारा 50 हजार मत्स्य बीजों का संचय किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि जलाशयों का वैज्ञानिक विकास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का माध्यम बन सकता है। मत्स्य पालन से ग्रामीणों को अतिरिक्त आमदनी के अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाई जाए और प्रशिक्षण व तकनीकी सहयोग के माध्यम से मत्स्य उत्पादकता बढ़ाई जाए। जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बीजों की नियमित मॉनिटरिंग और जल गुणवत्ता परीक्षण की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *