विदेशी महिला का खोया बैग वापस लौटाया

पौड़ी। इटली निवासी एक विदेशी महिला ने चौकी रामझूला को सूचना दी कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में उनका कीमती बैग खो गया है। इसमें 2000 यूरो मूल्य के तीन सोने की अंगूठियां और एक ब्रेसलेट, 300 यूरो नकद, चार्जर, ब्लूटूथ स्पीकर, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक कार्ड और पर्सनल दस्तावेज़ शामिल थे। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उत्तम रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से खोजबीन की और बैग बरामद कर सुरक्षित रूप से महिला को लौटा दिया। महिला ने पौड़ी पुलिस की निष्ठा और तत्परता की खुले दिल से सराहना की।