पुलिस लाइन उत्तरकाशी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करवाचौथ

पुलिस लाइन उत्तरकाशी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करवाचौथ
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। पुलिस परिवार की महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल के निर्देशन में पुलिस लाइन ज्ञानसू में करवाचौथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए साज-सज्जा और स्पेशल टैलेंट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न नृत्य, लोकगीत, कविता, चुटकुले और रैम्प वॉक प्रस्तुत किए गए।
साथ ही, बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें किड्स, जूनियर और सीनियर तीन वर्गों के विजेताओं का चयन किया गया। साज-सज्जा में मधु ने प्रथम, गीता कोठारी द्वितीय और रीता कंडारी तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पेशल टैलेंट में वंदना शर्मा प्रथम रहीं। बच्चों में आयुष्मान शाह, गार्गी मैठाणी और रिवाली तोमर ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में एसपी सरिता डोबाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया और महिलाओं की समाज व पुलिस परिवार में भागीदारी की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *