राज्यपाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत और पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा

राज्यपाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत और पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा


देहरादून। शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देहरादून जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सविन बंसल एवं प्रशासनिक अधिकारियों से राहत और पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली और आपदा प्रबंधन में किए गए तत्पर प्रयासों की सराहना की।
राज्यपाल ने नन्दा की चौकी में क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण कर वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की प्रगति देखी और टपकेश्वर महादेव मंदिर में स्थानीय पुजारियों और नागरिकों से नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही स्थिति सामान्य की जाएगी। साथ ही आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *