*एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को पूर्व में पुलिस द्वारा नष्ट करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज किया था अभियोग*
*पुलिस कार्यवाही के बाद से ही अभियुक्त लगातार चल रहा था फरार*

विकासनगर / त्यूणी। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने तथा नशे के उन्मूलन के लिए प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में त्यूणी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पूर्व में त्यूणी क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट करते हुए अवैध रूप से अफीम के पौधों को लगाने वाले अभियुक्त मेहर सिंह के विरुद्ध मु0अ0सं0-15/2025 धारा 08/18 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष चकराता द्वारा की जा रही थी।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी परन्तु अभियुक्त मेहर सिह उपरोक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से आज दिनाँक 18/09/2025 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मेहर सिंह राणा पुत्र स्व0 सुखराम को अटाल से ग्राम सैंज जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
*अभियुक्त का नाम पता:-*
मेहर सिंह पुत्र स्व0 सुखराम निवासी ग्राम सैंज, पो0ओ0-अटाल, थाना त्यूणी, जनपद देहरादून।
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० चन्द्रशेखर नौटियाल, थानाध्यक्ष चकराता
2- का० मुनेश रावत
3- का० यशपाल पंवार