नाई की दुकान की आड़ में कर रहा था नशे का कारोबार, गिरफ्तार
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना कालसी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को 750 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान सलमान पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी ग्राम खुर्रामपुर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश (वर्तमान पता सहारनपुर रोड हरबर्टपुर, थाना विकास नगर, जनपद देहरादून), उम्र 21 वर्ष’’ के रूप में हुई। अभियुक्त ने बताया कि वह मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है और हरबर्टपुर विकास नगर में नाई की दुकान चलाता है। वह स्वयं भी नशे का आदी है। बरामद चरस को वह चकराता क्षेत्र से लेकर आया था, जिसे विकास नगर व आसपास के क्षेत्रों में नशे के आदी व्यक्तियों को ऊँचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था। इससे पूर्व ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस टीम में उ0नि0 दीपक कुमार, उ0नि0 नीरज कठैत, हे0का0 रामगोपाल सैनी, का0 तेजपाल, का0 नरेश पंत आदि शामिल थे।