466 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

466 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेग के पर्यवेक्षण में थाना मोरी व एसओजी की संयुक्त टीम ने 466 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
प्रभारी एसओजी प्रमोद उनियाल एवं थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में हुई चौकिंग में त्यूणी रोड, वाल्टी तप्पड़ के पास पोती सिंह पुत्र जुबल सिंह निवासी खन्यासणी, तहसील मोरी को पकड़ लिया गया। बरामद चरस की कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ थाना मोरी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम में रणवीर सिंह चौहान, थानाध्यक्ष मोरी, हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह, हेड कांस्टेबल सूरज, कांस्टेबल अनिल, कांस्टेबल प्रमोद चौहान, कांस्टेबल अनिल तोमर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *