मोदी की माता पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के संबंध में बिहार दरभंगा की एक जनसभा में राजद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को श्रीनगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोला बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राजद के खिलाफ नारेबाज़ी की और कड़ी आपत्ति जताई। मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां महिलाओं के प्रति घृणित मानसिकता को दर्शाती हैं। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, महामंत्री दिनेश पटवाल, शुभम प्रभाकर, रेनू सुंद्रियाल, आशीष उनियाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।