देश में लागू नए कानून के संबंध में पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

देश में लागू नए कानून के संबंध में पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

DESK THE CITY NEWS
थराली। थाना थराली के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने देश में लागू नऐ कानून के संबंध में नगर क्षेत्र थराली के अलावा ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उन्होंने जागरूक करने का प्रयास किया।
          लूवर बाजार थराली थाना थरली के द्वारा देश में लागू नऐ कानूनों के संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिस को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों , कर्तव्यों,मुफ्त विधिक सहायता, भेदभाव,अत्याचार से सुरक्षा के संबंध में  जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने देश के नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार के अवसरों के अलावा अनुसूचित जाति,जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के महत्व पर भी जानकारी दी, थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी तरह के अपराध की तत्काल पुलिस को जानकारी देने का नागरिकों को प्रयास करना चाहिए ताकि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके, कहा कि पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से जबाब देह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *