दिव्यांग बच्चों की बनाई राखियों से वृद्धा आश्रम में मनाया भाईचारे का पर्व

दिव्यांग बच्चों की बनाई राखियों से वृद्धा आश्रम में मनाया भाईचारे का पर्व

 

DESK THE CITY NEWS

 

हरिद्वार। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भगवा हिन्दू सेना ने एक अनोखी और हृदयस्पर्शी पहल की। संगठन की ओर से आज देवस्य अभिलाषा वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे प्रेम और श्रद्धा से मनाया गया। खास बात यह रही कि इस अवसर पर जिन राखियों का उपयोग किया गया, वे आकांक्षा स्कूल के दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रेमपूर्वक बनाई गईं थीं।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवा हिन्दू सेना के पदाधिकारियों द्वारा वृद्धा आश्रम की बहनों से राखी बंधवाकर हुई। इसके पश्चात संगठन की महिला मोर्चा टीम ने आश्रम में रह रहे बुजुर्ग भाइयों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई और उनके आशीर्वाद प्राप्त किए। इस दौरान कई बुजुर्गों की आंखें नम हो गईं। वर्षों बाद किसी ने उन्हें रक्षाबंधन की डोरी से बांधा था। कार्यक्रम की संयोजक राष्ट्रीय सचिव अंजली अग्रवाल ने कहा, “यह त्यौहार केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं, यह प्रेम, समर्पण और सुरक्षा की भावना को समर्पित है। आज का दिन हमारे लिए भावनाओं से भरा रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप रोड, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा (हरिद्वार) ममता ठाकुर, जिला संगठन मंत्री संजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष (कनखल) सविता कश्यप सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *