7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी कांग्रेस

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच की तैयारियों पर चर्चा की गई। एआईसीसी को-इनचार्ज मनोज यादव और सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के मंच के कथित शुद्धिकरण, कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमों और भाजपा के कथित कार्यक्रम के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर पाल सिंह गोगी ने कहा कि यह लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सम्मान की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सुबह 10 बजे परेड ग्राउंड में एकत्र होकर मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। उन्होंने कांग्रेसजनों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में सूर्यकांत धस्माना, राजेंद्र भंडारी, गोदावरी थापली, ज्योति रौतेला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।