6.26 ग्राम स्मैक और नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

6.26 ग्राम स्मैक और नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने जोकाणी, ज्ञानसू के समीप चेकिंग के दौरान शोभित उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 6.26 ग्राम स्मैक और 9,200 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27ए में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ उत्तरकाशी और हरिद्वार में एनडीपीएस के कई मामले दर्ज हैं। पूर्व में उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *