380 ग्राम चरस और अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

380 ग्राम चरस और अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार


देहरादून। नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए दून पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 380 ग्राम चरस और 85 पाउच देशी मसालेदार शराब बरामद की है। राजपुर पुलिस ने सीएसआई तिराहा, ओल्ड मसूरी रोड के पास चेकिंग के दौरान अमरनाथ को 380 ग्राम चरस और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में चरस उत्तरकाशी से खरीदकर राजपुर क्षेत्र में बेचने की बात बताई।
विकासनगर पुलिस ने बस अड्डा बाजार से चन्दन को 53 पाउच माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आबकारी अधिनियम सहित अन्य मामलों में जेल जा चुका है। वहीं ऋषिकेश पुलिस ने एमडी रोड पर चेकिंग के दौरान अमित को 32 पाउच देशी शराब के साथ पकड़ा। शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी सीज की गई। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *