295 किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, 15 मकान मालिकों पर जुर्माना

देहरादून। अपराधों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दून पुलिस ने बुधवार को रायपुर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। तपोवन रोड, विष्णु लोक कॉलोनी और ब्लॉक रोड में चलाए गए अभियान के दौरान 295 किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों का सत्यापन किया गया।
पुलिस ने किरायेदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन नहीं कराने सहित अन्य अनियमितताएं मिलने पर 15 भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 25 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 81 के तहत चालान कर 6,250 रुपये का जुर्माना किया। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को दोबारा किसी अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।