सीओ ने कोतवाली लक्ष्मणझूला का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

पौड़ी। क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तपेश कुमार ने कोतवाली लक्ष्मणझूला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं, अभिलेखों और विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों और मफरूरों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार, मालखाना, बैरक, मेस, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की गई। उन्होंने माल मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया। क्षेत्राधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, अभिलेख अद्यतन रखने और ड्यूटी के दौरान आमजन से शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखते हुए पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा।