पुलिस ने 10 घंटे में चोरी का खुलासा कर गाजियाबाद से आरोपी किया गिरफ्तार

पुलिस ने 10 घंटे में चोरी का खुलासा कर गाजियाबाद से आरोपी किया गिरफ्तार


टिहरी। धनोल्टी के निकट बुरांशखंडा व्यू पॉइंट से पर्यटक का बैग चोरी होने के मामले में थत्यूड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 घंटे के भीतर गाजियाबाद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करीब 90 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए।
8 अक्टूबर 2026 को शिकायत मिलने के बाद एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। सुरागरसी और पतारसी के आधार पर टीम ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजन अग्रवाल (32), निवासी गगन विहार, भोपुरा, थाना टीला मोड़, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार और चेतन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *