श्रीनगर में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक रोकी जाएगी चारधाम यात्रा

श्रीनगर में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक रोकी जाएगी चारधाम यात्रा


श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और स्थानीय व्यापार को राहत देने के उद्देश्य से प्रशासन ने श्रीनगर में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है। यह पहल मेयर आरती भंडारी के सुझाव के बाद लागू की गई। प्रशासन ने श्रीनगर बाजार चौकी और पौड़ी चुंगी के पास बैरियर लगाकर रात में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करनी शुरू कर दी है।
मेयर आरती भंडारी ने प्रशासन को सुझाव दिया था कि श्रीनगर को चारधाम यात्रा के सुरक्षित और व्यवस्थित पड़ाव के रूप में विकसित किया जाए, जिससे धामों पर बढ़ते दबाव को कम करने के साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिले। व्यापारियों ने भी लगातार ट्रैफिक और कम ठहराव से कारोबार प्रभावित होने की बात रखी थी। तहसीलदार दीपक भंडारी ने बताया कि रात के समय केवल मालवाहक वाहनों को अनुमति दी जाएगी। प्रशासन का मानना है कि इस फैसले से यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और श्रीनगर में होटल, रेस्टोरेंट तथा स्थानीय पर्यटन को भी लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *