पौड़ी में हथकरघा, हस्तशिल्प और लघु उद्यम पुरस्कारों के लिए चयन

पौड़ी में हथकरघा, हस्तशिल्प और लघु उद्यम पुरस्कारों के लिए चयन


पौड़ी। जनपद में लघु उद्यम, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के उत्कृष्ट उद्यमियों और कारीगरों का पुरस्कारों के लिए चयन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार और विशिष्टता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की।

हथकरघा श्रेणी में अनीता देवी प्रथम और सूमा देवी द्वितीय रहीं। हस्तशिल्प में बांस एवं रिंगाल उत्पादों के लिए पवन को प्रथम तथा वॉल हैंगिंग और मिरर फ्रेम के लिए भारती नेगी को द्वितीय स्थान मिला। लघु उद्यम श्रेणी में सिगड्डी, कोटद्वार स्थित जीवन ऑर्गेनिक्स प्रथम और रियल लैब बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय स्थान पर चयनित हुए। सीडीओ ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से स्वरोजगार के अवसर मजबूत होंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *