ऑक्सीजन की कमी से परेशान 15 माह के मासूम को पहुंचाया डिस्पेंसरी

ऑक्सीजन की कमी से परेशान 15 माह के मासूम को पहुंचाया डिस्पेंसरी


चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के दौरान चमोली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऑक्सीजन की कमी से परेशान 15 माह के मासूम की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, पंजाब से परिजनों के साथ धाम पहुंचे सुर्खाब सिंह पुत्र जगजीत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्चे को परेशानी होने लगी। परिजनों की चिंता को देखते हुए पुलिस जवानों ने तत्काल मासूम को हेमकुंड साहिब स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। समय पर उपचार मिलने से बच्चे की तबीयत में सुधार हुआ और वह स्वस्थ है। मासूम को सुरक्षित देखकर परिजनों ने चमोली पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *