वाटर स्कीइंग कोर्स का समापन, 22 प्रतिभागियों को दिया प्रमाण-पत्र

वाटर स्कीइंग कोर्स का समापन, 22 प्रतिभागियों को दिया प्रमाण-पत्र


टिहरी। कोटी कॉलोनी में भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग की ओर से आयोजित तीसरे वाटर स्कीइंग कोर्स का समापन हुआ। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के प्रमुख संस्थानों में शामिल इस संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर से 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 21 युवक और पांच युवतियां शामिल थीं।
कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 22 प्रतिभागियों को संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने प्रमाण-पत्र और ट्रॉफियां प्रदान कीं। प्रशिक्षण बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस स्तर पर आयोजित किया गया। यह वर्ष का तीसरा और अंतिम वाटर स्कीइंग कोर्स था। प्रधानाचार्य ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कोर्स इंचार्ज प्रवीन सिंह रांगर, अरविन्द राट्टूरी, शवीर भट्ट और खलील सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *