श्रीनगर में 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

श्रीनगर में 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार


श्रीनगर गढ़वाल। नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए पौड़ी पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान एक युवक को 3 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गुरूवार को को क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस व सीआईयू टीम ने कलियासौड़ क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान संदिग्ध युवक शितेज कुमार उर्फ लक्की (26) को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने नशे का आदी होने और स्मैक खरीदने की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *