विभिन्न घाटों पर चला सफाई अभियान, 1.5 टन कूड़ा एकत्रित

विभिन्न घाटों पर चला सफाई अभियान, 1.5 टन कूड़ा एकत्रित


हरिद्वार। मेलाधिकारी कुंभ सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विभिन्न गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की गई। अभियान के दौरान लगभग 1.5 टन गीला एवं सूखा कूड़ा एकत्रित किया गया।
अभियान के तहत विष्णुघाट, हाथीपुल से हनुमान मंदिर तक, नमामि गंगे घाट, चंडी देवी, रामघाट, शीतला माता मंदिर घाट और गोविंद घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की गई। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं के 142 स्वयंसेवियों ने श्रमदान किया। भुवनेश्वरी महिला आश्रम, आईटीसी, आदर्श युवा समिति और परशुराम संस्था के प्रतिनिधियों ने अभियान में सहभागिता की। जिला पंचायत, नगर निगम और महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सफाई कार्य में सहयोग दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जिला प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक स्थलों और गंगा घाटों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण करना है। प्रशासन ने विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से अभियान को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *