टिहरी पुलिस ने सकुशल संपन्न कराया कांवड़ मेला

टिहरी। 12 दिवसीय कांवड़ मेला-2026 टिहरी जनपद में सुरक्षित, सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। एसएसपी श्वेता चौबे के नेतृत्व में पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए सुपर जोन, जोन एवं सेक्टर व्यवस्था लागू की। मेला क्षेत्र में 68 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की गई। पांच खोया-पाया केंद्रों की मदद से 96 बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाया गया। मुनिकीरेती क्षेत्र में जीरो डूबने का लक्ष्य भी सफल रहा। ऑपरेशन क्लीन, सत्यापन, फायर सेफ्टी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई। एसएसपी ने पुलिस बल, एसपीओ, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पीआरडी सहित सभी सहयोगी बलों को बधाई देते हुए सम्मानित किया।