श्रीजी सोसाइटी ने किया तीज महोत्सव का आयोजन 

श्रीजी सोसाइटी ने किया तीज महोत्सव का आयोजन 
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
 

हरिद्वार। श्रीजी सोसाइटी की महिला सदस्यों ने सुंदर सुंदर वस्त्र धारण कर धूमधाम से तीज महोत्सव का आनंद लिया। मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में आयोजित तीज महोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। जिसके उपरांत महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए और फैशन परेड, म्यूजिकल चेयर, मेहंदी क्वीन, तीज क्वीन आदि प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष किरण भाटिया ने कहा कि महिलाएं पूरा वर्ष सारा दिन कार्य करती हैं। तीज, करवा चौथ आदि पर ही महिलाओं को अपने मनोरंजन के लिए समय मिलता है। आज की नारी हर क्षेत्र में आगे है। महिलाएं एक सफल गृहिणी के साथ साथ डॉक्टर, शिक्षिका, इंजीनियर, पायलट, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, राजनीतिज्ञ, खिलाड़ी आदि सभी में अपनी अहम भूमिका और जिम्मेदारी निभा रही हैं। आजादी की लड़ाई में भी महिलाओं का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। तीज पर महिलाएं अपना श्रृंगार करती हैं और परिवार की सुख समृद्धि के लिए वृत रखती हैं। 
कार्यक्रम की जज स्नेहलता, ज्योति अरोड़ा, सिल्की राजपूत ने बताया कि तीज क्वीन में मोनिका सिंह प्रथम, पिंकी द्वितीय और ऋचा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मेहंदी क्वीन रेनू जैन बनी। 
इस अवसर पर इंदु, मधु वाधवा, आरोही, अनिता भाटिया, रिचा, प्रियंका, महक, नेहा, मीना, अंकिता जैन, नीलम मेहता, शालिनी, पूजा, ऋतु, राखी, ललिता जैन, मोनिका सिंह, दीपा यादव, प्रीति, रेनू जैन, सरिता, रजनी, निरुपमा, पिंकी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *