संस्कृत प्रवक्ता परीक्षा में 58 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित

संस्कृत प्रवक्ता परीक्षा में 58 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित

हरिद्वार। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग सेवा परीक्षा-2025 के अंतर्गत संस्कृत विषय की लिखित परीक्षा शुक्रवार को हरिद्वार और हल्द्वानी के छह परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में संपन्न हुई।
आयोग के अनुसार परीक्षा के लिए 3,990 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम सत्र में संस्कृत-1 की परीक्षा में 2,329 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1,661 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 58.37 प्रतिशत दर्ज की गई। द्वितीय सत्र में संस्कृत-2 की परीक्षा में 2,334 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1,656 अनुपस्थित रहे। इस सत्र में उपस्थिति 58.50 प्रतिशत रही। संस्कृत-1 की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तथा संस्कृत-2 की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *