संकरे मार्ग पर ट्रक खड़ा कर यातायात बाधित करने पर चालक गिरफ्तार

संकरे मार्ग पर ट्रक खड़ा कर यातायात बाधित करने पर चालक गिरफ्तार

चमोली। चारधाम यात्रा के दौरान ज्योतिर्मठ में संकरे मार्ग पर ट्रक खड़ा कर यातायात बाधित करने और पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करने पर पुलिस ने एक चालक को गिरफ्तार किया है। घटना 24 अक्टूबर की शाम ज्योति विद्यालय के सामने हुई, जहां दो ट्रकों के खड़े होने से हेलंग की ओर 400-500 मीटर और बदरीनाथ की ओर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
पुलिस के अनुसार, दोनों चालकों को वाहन हटाने के निर्देश दिए गए। दूसरे चालक राजेंद्र सिंह ने ट्रक हटा लिया, जबकि दिल सिंह ने इनकार करते हुए पुलिस से बहस की। राजेंद्र के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत 500 रुपये का चालान किया गया। वहीं, दिल सिंह को भारतीय न्याय संहिता की धारा 172(2) के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया पर चालक को थप्पड़ मारने के दावे को निराधार बताया। पुलिस ने यात्रियों से संकरे मार्गों पर वाहन खड़ा न करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *