स्वच्छता व्यवस्था की 50 सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

स्वच्छता व्यवस्था की 50 सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पालिका रुद्रप्रयाग ने स्वच्छता व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए नगर में 50 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर कैमरों से निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। अब तक दो लोगों के चालान किए जा चुके हैं। नगर पालिका सातों वार्डों में घर-घर कूड़ा संग्रहण और नियमित सफाई अभियान चला रही है। प्रतिदिन लगभग पांच टन कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने बताया कि जल्द ही 20 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *