राजस्व वसूली की समीक्षा कर दिए लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश
टिहरी। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में सितंबर तक विभिन्न विभागों की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की गई।
समीक्षा में खनन विभाग की राजस्व प्राप्ति 16.37 करोड़ से बढ़कर 34.62 करोड़ रुपये पहुंच गई। परिवहन विभाग ने 636.10 लाख, विद्युत विभाग ने 8545.79 लाख और उप निबंधक कार्यालयों ने 29.70 करोड़ रुपये की आय दर्ज की। आबकारी, राजस्व, वन और राज्य कर विभाग की प्राप्तियों में भी वृद्धि सामने आई। एडीएम ने कम वसूली वाले विभागों से कारण पूछते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बकाया प्रकरणों में नियमानुसार वसूली, आंकड़ों को अद्यतन रखने और नियमित समीक्षा करने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।