पुस्तक ‘अविचल नायक’ का हुआ विमोचन
देहरादून/बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में लेखक सुनील पंवार की पुस्तक ‘अविचल नायक’ का विमोचन किया गया। पुस्तक पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह के जीवन, राजनीतिक सफर और किसानों के हितों में किए गए प्रयासों पर केंद्रित है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने चौधरी अजित सिंह के विचारों और सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद करते हुए कहा कि पुस्तक के माध्यम से उनकी वैचारिक विरासत नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। विमोचन समारोह में बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक डॉ. अजय कुमार, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर गठिना, चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।