पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी परक्राम्य लिखत अधिनियम से संबंधित मामलों में न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित थे।
थत्यूड़ पुलिस ने सतपाल सिंह बेलवाल (42), निवासी ग्राम डांडा की बेली, को गिरफ्तार किया। वहीं, नई टिहरी पुलिस ने अनिल कुमार (48), निवासी रविग्राम, चमोली को 17 अक्टूबर को देहरादून से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *