बद्रीनाथ में हंगामा कर रहे दो पक्षों पर पुलिस ने की कार्रवाई

बद्रीनाथ में हंगामा कर रहे दो पक्षों पर पुलिस ने की कार्रवाई


चमोली। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत बद्रीनाथ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट कर रहे दो पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार नेपाली मूल के दो पक्ष किसी विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए, जिससे मौके पर भीड़ जुट गई और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद दोनों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान लगातार जारी है। सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा, मारपीट या कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *