पुलिस ने लौटाया 60 हजार रुपये और दस्तावेजों से भरा बैग

पुलिस ने लौटाया 60 हजार रुपये और दस्तावेजों से भरा बैग


टिहरी। देवप्रयाग पुलिस की तत्परता और ईमानदार कार्यशैली से एक व्यक्ति का करीब 60 हजार रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग सकुशल वापस मिल गया। जानकारी के अनुसार देहरादून जा रहे एक व्यक्ति का बैग तीनधारा स्थित तड़ियाल होटल में छूट गया था। बैग में नकदी के साथ एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, वाहन की आरसी समेत अन्य जरूरी दस्तावेज थे। सूचना मिलते ही कोतवाली देवप्रयाग पुलिस ने होटल संचालक के सहयोग से तत्काल खोजबीन शुरू की और बैग सुरक्षित बरामद कर लिया। सत्यापन के बाद बैग उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया गया। पूरी नकदी और दस्तावेज सुरक्षित मिलने पर बैग स्वामी ने देवप्रयाग पुलिस और होटल संचालक का आभार जताते हुए पुलिस की तत्परता, ईमानदारी और सेवा भावना की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *