लक्सर बाजार से चोरी हुई बस को पुलिस ने किया बरामद

लक्सर बाजार से चोरी हुई बस को पुलिस ने किया बरामद

 

DESK THE CITY NEWS

लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार से बीती रात चोरी हुई प्राइवेट बस को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। बस की चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी की मदद से बस को चन्द घंटों में ही एक विधि विवादित किशोर को चोरी की बस के साथ संरक्षण में लिया गया। तथा बस को नाबालिग के कब्जे से बरामद किया गया हालांकि, बस चुराने वाला आरोपी नाबालिग है, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यशवन्त पुत्र तेजबीर सिह निवासी लक्सर हरिद्वार के द्वारा लक्सर कोतवाली में अपनी खुद की महिन्द्रा टूरिस्टर बस 15 सीटर को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चन्द घंटों में ही बस को बरामद कर लिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *