पुलिस ने 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर को दबोचा

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोईवाला पुलिस ने लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान रोहित करमाली उर्फ मलिंगा (20) को 1 किलो 210 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्थानीय तस्कर से गांजा खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी में था। पुलिस को पूछताछ में अन्य तस्करों की भी जानकारी मिली है, जिनकी तलाश जारी है। आरोपी पर पहले से चोरी समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।