पुलिस ने 18.32 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 18.32 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार


देहरादून। मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 18.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई गई है।

कोतवाली डोईवाला पुलिस ने पुरानी घमंडपुर रोड, जॉलीग्रांट के पास चेकिंग के दौरान शेखर (28) निवासी सपेरा बस्ती, डोईवाला को 6.46 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। वहीं, विकासनगर पुलिस ने टोंस कॉलोनी सेकेंड क्लब के पीछे से आसिफ (27) निवासी डाकपत्थर को 11.86 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार आसिफ के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के पांच मुकदमे दर्ज हैं और वह लूट व आर्म्स एक्ट में भी जेल जा चुका है। वर्ष 2026 में उसे तीसरी बार नशा तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *