निवेश पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 60दृ70 लाख की धोखाधड़ी, संचालक गिरफ्तार

निवेश पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 60दृ70 लाख की धोखाधड़ी, संचालक गिरफ्तार


उत्तरकाशी। अधिक ब्याज और जमा पूंजी दोगुनी करने का लालच देकर निवेशकों से कथित तौर पर 60 से 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में उत्तरकाशी पुलिस ने वित्तीय संस्था के संचालक को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उत्सव अग्रहरी ने मार्च 2024 में ज्ञानसू, उत्तरकाशी में ‘श्री समृद्धि उत्सव बैंक’ नाम से वित्तीय संस्था शुरू की थी। आरोप है कि शुरुआत में कुछ निवेशकों को मुनाफा देकर लोगों का विश्वास जीता गया और बाद में बड़ी रकम लेकर वह फरार हो गया। सितंबर 2026 में संस्था की महिला कर्मचारी एवं प्रबंधक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने लेनदेन एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद रविवार को आरोपी उत्सव अग्रहरी को ज्वालापुर, हरिद्वार स्थित उसके किराये के मकान से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिलमोहन सिंह, हेड कांस्टेबल नितिन प्रताप और कांस्टेबल ललित प्रसाद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *