नाबालिग बालिका पिथौरागढ़ से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बालिका पिथौरागढ़ से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार


चमोली। चमोली की नंदानगर पुलिस ने लापता नाबालिग बालिका को पिथौरागढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को बालिका की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री 19 अक्टूबर की रात घर से लापता हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने प्रेम प्रकाश कुमार (19), निवासी ग्राम गुइंया, थाना बलुवाकोट, पिथौरागढ़ को उसके गांव से गिरफ्तार किया। बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। विवेचना के दौरान मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *