प्रवेशोत्सव रैली निकालकर नामांकन के लिए छात्रों को किया प्रेरित

प्रवेशोत्सव रैली निकालकर नामांकन के लिए छात्रों को किया प्रेरित


कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज जयदेवपुर सिगड़डी में प्रवेशोत्सव के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।
रैली का नेतृत्व गणित शिक्षक राजीव शर्मा ने किया। इस दौरान जयदेवपुर सहित आसपास के गांवों में पोस्टर, बैनर व पैंफलेट के माध्यम से कक्षा 6 से 12 तक प्रवेश के लिए अपील की गई। छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में सभा आयोजित कर प्रवेशोत्सव को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *