गुमशुदा युवती को सकुशल किया बरामद

चमोली। थाना गैरसैंण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार 6 अगस्त 2026 को युवती के भाई ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन बिना बताए घर से चली गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। पुलिस ने गुमशुदगी क्रमांक 07/26 दर्ज कर टीम गठित की और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 9 अगस्त को युवती को रसोई गाड़, गैरसैंण से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।