मेडिकल कॉलेज में 100 पीजी चिकित्सकों को रिसर्च तकनीकों का प्रशिक्षण

मेडिकल कॉलेज में 100 पीजी चिकित्सकों को रिसर्च तकनीकों का प्रशिक्षण


श्रीनगर गढ़वाल। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज में 29वें वार्षिक आईएपीएसएम सम्मेलन के शुभारंभ से पूर्व गुरुवार को प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें 100 पीजी चिकित्सकों को शोध पद्धतियों और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि सम्मेलन जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में नए शोध और समाधान सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वर्कशॉप में क्वालिटेटिव एनालिसिस, मेटा-एनालिसिस और बायोमेडिकल रिसर्च में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई। एम्स नागपुर, एम्स रायबरेली, रिम्स रांची और अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। मुख्य सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल और शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत करेंगे। इस दौरान 245.54 लाख रुपये से निर्मित 15 सीटर ट्रांजिट हॉस्टल, 150 लाख रुपये के स्किल लैब उपकरणों तथा 947.85 लाख रुपये से बनने वाले आठ टाइप-5 आवासों का लोकार्पण एवं उद्घाटन भी प्रस्तावित है। सम्मेलन में जनस्वास्थ्य, नवीन शोध और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *