मद्महेश्वर मेले की तैयारियां शुरू, रविन्द्र पुष्पवान बने कोषाध्यक्ष

मद्महेश्वर मेले की तैयारियां शुरू, रविन्द्र पुष्पवान बने कोषाध्यक्ष


हरीश चन्द्र ऊखीमठ
रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ। नगर पंचायत ऊखीमठ में गुरुवार को त्रिदिवसीय मद्महेश्वर मेले की तैयारियों को लेकर पहली बैठक आयोजित की गई। मेला समिति की अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
इस दौरान व्यापार संघ पदाधिकारी रविन्द्र पुष्पवान को समिति का कोषाध्यक्ष बनाया गया। पूर्व प्रधान संदीप पुष्पवान को महामंत्री और पूर्व प्रधान प्रकाश रावत को मेला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर पंचायत के चारों सभासदों, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी समिति में दायित्व दिए गए। पिछले वर्ष की समिति को यथावत रखा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवाण ने बताया कि इस वर्ष मेला 18 से 20 नवंबर तक भव्य रूप से आयोजित होगा। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली 19 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। उन्होंने आयोजन में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों, व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन और प्रशासन से सहयोग की अपील की। बैठक में समिति के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *