किसानों के शोषण और बुनियादी समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस का तहसील प्रांगण में जोरदार धरना-प्रदर्शन
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / गजमफर अली,
विकासनगर। ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में किसानों के कथित शोषण और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के विरोध में आज तहसील प्रांगण में पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किसानों को तत्काल राहत देने की मांग की।
पिछले 10 वर्षों का शासन अंधकारमय
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों का शासन अंधकारमय रहा है। इस दौरान किसान, छात्र, युवा, बेरोजगार, महिलाएं और कर्मचारी—किसी भी वर्ग को सरकार की नीतियों का वास्तविक लाभ नहीं मिल सका है।
नव प्रभात ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि खाद की किल्लत गेहूं की बुवाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों को खाद पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है और समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। किसानों को गन्ने की फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। धान खरीद की प्रक्रिया को इतना जटिल बना दिया गया है कि ठेके पर खेती करने वाले किसानों के लिए जीवन यापन करना तक मुश्किल हो गया है।
जल विद्युत परियोजना बनने के बाद से विकासनगर विधानसभा के किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है और सरकार ने इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया था, आज उसी के शासनकाल में किसान सबसे अधिक परेशान हैं। नव प्रभात ने मांग की कि बुवाई के इस अहम दौर में किसानों को खाद और पानी की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर इन सभी व्यवस्थाओं में ठोस बदलाव किए जाएंगे।
प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष विकास शर्मा ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय किशोर, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज नौटियाल, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, महिला अध्यक्ष शशि चौहान, कुसुम कौशल, रेखा रमोला, मधु कपिल, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अनुपम कपिल, सभासद मोहन राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार, आनंद प्रधान, डाकपत्थर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान सोहेल पाशा, इमरान, जाबिर, विनय जायसवाल, नईम अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य सलमान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य फतेह अलीम, जाहिद हसन, पूर्व प्रधान जमाल, संदीप भटनागर, डीके बनर्जी, सरफराज, दर्शन चौहान, अशोक सिंह, उम्मेद सिंह, मसरूर अहमद, सुनील कुमार, कुलदीप त्यागी, सदाकत अली, राजीव शर्मा, विनोद रावत, धीरेंद्र तद्याल, गुलफाम अहमद, केवल राम आजाद, असद, पूर्व प्रधान संजय कुमार, पूर्व सभासद जावेद खान, भूपेश उपाध्याय, भुवन, सोनू प्रधान, सफदर इकबाल, उमेश सिंह, गौतम, मोहम्मद अकरम, नदीम, इतिंदर पुंडीर और इसरार हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।