अवैध चरस व शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

अवैध चरस व शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 515 ग्राम अवैध चरस तथा 123 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 1 अगस्त को कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान रोहित नाथ, राजू थापा, कृष्णा और देशमुख को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। रोहित के पास से 515 ग्राम चरस, जबकि अन्य आरोपियों के कब्जे से कुल 123 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *