मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी के जेल गदेरा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई। वादी की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी में मामला दर्ज कर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने जांच के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल राऊफ (61), मुज्जमिल (51), मौ. जायद (18) और मौ. आकिफ (23) शामिल हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *