शिविर में पांच मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 20 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान पांच मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए, जिनका देहरादून स्थित विवेकानंद नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। वहीं 14 लोगों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल ने बताया कि अगला शिविर 5 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसूना में आयोजित होगा तथा अगस्त माह में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे छह और शिविर लगाए जाएंगे।