एनडी तिवारी के योगदान को कांग्रेसजनों ने किया याद

एनडी तिवारी के योगदान को कांग्रेसजनों ने किया याद


देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष स्व. नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रदेश और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री के रूप में तिवारी ने औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और रोजगार सृजन को गति दी। सिडकुल के माध्यम से औद्योगिक निवेश बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास पर भी जोर दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राणा, अमेन्द्र सिंह बिष्ट, राजीव कुमार, अर्जुन सोनकर सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *