डीएम ने सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

डीएम ने सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी सड़क परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी निर्माण, अनुरक्षण और मरम्मत कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मानसून को देखते हुए भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी और आवश्यक संसाधन पहले से तैनात रखने के निर्देश दिए गए ताकि मार्ग बाधित होने पर तत्काल यातायात बहाल किया जा सके। साथ ही जल निकासी, सुरक्षा दीवारों, पैराफिट और अन्य संरचनाओं की नियमित निगरानी व मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य कर ग्रामीण और मुख्य मार्गों पर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *